22 अक्टूबर 2019 - 13:58
अमरीकी कार्यवाहियां, अंतर्राष्ट्रीय समझौतों की नाकामी का कारण हैः ईरान

संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत ने अमरीका की एकपक्षीय कार्यवाहियां अंतर्राष्ट्रीय समझौतों की विफलता का कारण बताया है।

न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की फ़ोर्थ कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी राजदूत इस्हाक़ आले हबीब ने सचेत किया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीकी सरकार की लज्जाजनक और एकपक्षीय कार्यवाहियों के अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गहरे नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के राजदूत ने अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के विस्तार की अपील करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान हिंसा और कट्टरपंथ से ख़ाली दुनिया की स्थापना और सभ्यताओं के बीच वार्ता का भरपूर समर्थन करता है।

इस्हाक़ आले हबीब ने फ़िलिस्तीन के मुद्दे की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान समझता है कि फ़िलिस्तीन मुद्दे के हवाले से संयुक्त राष्ट्र संघ पर भारी ज़िम्मेदारी होती है।